
*➡️ ऑपरेशन अंकुश: गौ तस्करी के मामले में फरार आरोपी इफ्तिखार आलम को जशपुर पुलिस ने धर दबौचा, गिरफ्तार कर भेजा जेल*
*➡️ मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंडरी पानी का*
*➡️ पुलिस पिकअप वाहन में तस्करी करते 04 नग गौ वंशों को छुड़ाया था तस्करों के चंगुल से।*
*➡️ पुलिस के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त टाटा सुमो वाहन क्रमांक JH08A-8765 को किया था जप्त*
*➡️ मामले में आरोपी थे फरार, पुलिस ने कर लिया था चिन्हित, कर रही थी पता साजी, आखिर पुलिस की गिरफ्त में आया एक आरोपी*
*➡️ अन्य फरार आरोपियों की भी पुलिस कर रही है तलाश, शीघ्र ही किया जाएगा गिरफ्तार*
*➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध*
*➡️ नाम गिरफ्तार फरार आरोपी: इफ्तिखार आलम उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम साईं टांगर टोली, थाना लोदाम जिला जशपुर(छ. ग)*
—00—
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.04.25 को थाना कुनकुरी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि पंडरीपानी कृषि कालेज के पास एक, टाटा सुमो वाहन क्रमांकJH08A-8765 खड़ी है, जिसमें की चार नग गौ वंशों को रस्सी से, बेरहमी पूर्वक बांध कर भरा गया है। जिस पर थाना कुनकुरी पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर, ग्राम पंडरी पानी जाकर, उक्त संदेही पिकअप वाहन से चार नग गौ वंशों को सकुशल बरामद किया गया था। व तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी जप्त कर लिया गया था,पुलिस ने जप्त पिकअप वाहन के नंबर के आधार पर मामले के आरोपियों को चिन्हित कर लिया था, जिसमें कि एक आरोपी साईं टांगर टोली निवासी इफ्तिखार आलम भी था, पुलिस मामले के फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर रही थी। जिसके लिए पुलिस की मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया था, व पुलिस की टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी।
➡️ इसी दौरान पुलिस को मुखबीर से पता चला कि उक्त मामले का एक फरार आरोपी आरोपी इफ्तिखार आलम अपने गृह ग्राम साईं टांगर टोली में है , जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, तत्काल साईं टांगर टोली जाकर, फरार आरोपी इफ्तिखार आलम को घेरा बंदी कर, हिरासत में लेकर वापस लाया गया।
➡️ पुलिस की पूछताछ पर आरोपी इफ्तिखार आलम ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि, पुलिस के द्वारा जप्त टाटा सुमो वाहन उसी की है, उसके द्वारा ही अपने दो साथी, जो कि फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है, उक्त टाटा सुमो वाहन को गौ वंशों की तस्करी हेतु दिया गया था। गि
