
➡️ जशपुर पुलिस व प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान व जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से संचालित सड़क सुरक्षा मितानों, हेतु आयोजिय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ पत्थलगांव में समापन
➡️ जिला रेड क्रॉस सोसायटी के विशेषज्ञ डॉक्टरों व मास्टर ट्रेनरों की टीम दे रही थी, सड़क दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार हेतु सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षण
➡️ उद्देश्य: गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के बाद एक घंटे का समय) के दौरान घायलों के सही प्राथमिक उपचार
➡️ 16सितंबर से प्रारंभ किया गया था प्रशिक्षण कार्यक्रम
➡️ अलग अलग समय में जशपुर, कुनकुरी व पत्थलगांव अनुभाग के 300 से ज्यादा सड़क सुरक्षा मितानों को किया गया प्रशिक्षित
— 00—
➡️ रजत जयंती महोत्सव पर कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं से बचाव व यातायात जागरूकता हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने के लिए, ग्रामीण/शहर स्तर पर कई नागरिकों को “सड़क सुरक्षा मितान “बनाया गया है, जिनके द्वारा लगातार आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया जाता है, जिससे कि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। चूंकि ऐसे बहुत से मामले सामने आते हैं, जिसमें कि आकस्मिक दुर्घटना होने पर, घायलों का, घटना स्थल पर सही ढंग से प्राथमिक उपचार न होने व अस्पताल पहुंचाने में देरी होने कभी कभी घायलों की जान चली जाती है।
➡️ जिसके मद्देनजर में जशपुर पुलिस व प्रशासन के द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से “सड़क सुरक्षा मितानों” को, दुर्घटनाओं के गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु, विशेषज्ञ डॉक्टरों व स्वयं सेवकों मास्टर ट्रेनर की टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित किया जा रहा था।
➡️ इसी परिपेक्ष्य दिनांक 06.10.25 से 08.10.25 तक को पत्थलगांव अनुभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया था ।
➡️ प्रशिक्षण के दौरान डी एस पी मंजुलता बाज,जिला रेड क्रॉस अधिकारी रूपेश पाणिग्राही व मास्टर ट्रेनरों की टीम के द्वारा,प्रशिक्षणार्थियों को यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक करते, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा के बारे में बताया गया, साथ दुर्घटना के दौरान प्राथमिक उपचार के महत्व के संबंध में भी प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया, व अपील की गई,कि दुर्घटना के दौरान थोड़ी से जागरूकता से, घायलों की जान बचाने में मदद मिल सकती है ।
➡️ कार्यकम के द्वारा विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के द्वारा प्रशिणार्थियों को आपातकाल चिकित्सा व दुर्घटना के दौरान सी पी आर जो कि एक जीवन रक्षक प्रक्रिया है , के संबंध में प्रशिणार्थियों को, प्रैक्टिकल कर बताया गया।
➡️ गौरतलब है कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम से अधिक से अधिक सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित करने हेतु अलग अलग दिनांक को जिले के तीन पुलिस अनुभाग, क्रमशः दिनांक 16.09.25 से 21.09.25 तक जशपुर अनुभाग,25.09.25 से 27.09.25 तक कुनकुरी व 06.10.25 से 08.0.10.25 पत्थलगांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उक्त प्रशिक्षण में तीनों अनुभाग क्षेत्रों से 300 से अधिक सड़क सुरक्षा मितानों ने प्रशिक्षण लाभ लिया।
➡️ उक्त संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में डीएसपी मंजूलता बाज, जिला रेड क्रॉस अधिकारी रूपेश पाणिग्रही, मास्टर ट्रेनर डॉ लक्ष्मी कांत आपाट, डॉ छत्तेश कुमार, डॉक्टर ललित चौधरी, उत्तम कुमार यादव, मास्टर ट्रेनर रिंटा गुप्ता, रितेश भगत का सराहनीय योगदान रहा है।
➡️ उक्त कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि, जशपुर पुलिस के द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक करने हेतु, नागरिकों के बीच से ही सड़क सुरक्षा मितान बनाया गया है, उक्त बहुउद्देशीय प्रशिक्षण कार्यक्रम भी यातायात दुर्घटना के दौरान गोल्डन ऑवर के दौरान घायलों के प्राथमिक उपचार हेतु तकनीकी बारीकियों के संबंध , सड़क सुरक्षा मितानों को प्रशिक्षित करने के लिए आयोजित किया गया था, भविष्य में इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहेगा।
