
लैलूंगा के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल का संदेश – भाई दूज पर भाईचारे की मिसाल बने लैलूंगा!”
लैलूंगा। जनपद के अजेय योद्धा और जनप्रिय नेता मनोज अग्रवाल “सुख़न” ने भाई दूज के पावन पर्व पर लैलूंगा वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भाई दूज का यह पर्व प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है, जो समाज में भाई-बहन के अटूट रिश्ते को और मजबूत करता है।
मनोज अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा – “लैलूंगा की जनता मेरा परिवार है, इस पर्व पर हर घर में खुशियां और समृद्धि आए, यही मेरी कामना है।”
उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पर्व सिर्फ मनाने का नहीं, बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने का अवसर है।
भाई दूज के मौके पर मनोज अग्रवाल के इस संदेश ने लैलूंगा में सकारात्मक माहौल बना दिया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक में उनके शब्दों की गूंज सुनाई दी –
“भाईचारा ही लैलूंगा की पहचान है!”
लैलूंगा बोले – यही है असली नेता, जो त्योहारों पर भी जनता के दिलों में रौशनी भर दे!
