
लैलूंगा में धमाका आर्ट ऑफ लिविंग” हैप्पीनेस प्रोग्राम से छाएगा सुकून का तूफ़ान — सिखाई जाएगी जीवन जीने की कला, सुदर्शन क्रिया से मिलेगा तनावमुक्त जीवन
लैलूंगा। बदलती भागदौड़ भरी ज़िंदगी और बढ़ते तनाव के बीच अब लैलूंगा में शुरू होने जा रहा है “आर्ट ऑफ लिविंग हैप्पीनेस प्रोग्राम”, जो लोगों के जीवन में नई ऊर्जा, संतुलन और सुकून भर देगा।
15 अक्टूबर 2025 से अमरदीप स्कूल लैलूंगा में आयोजित इस विशेष सुदर्शन क्रिया शिविर में प्रतिभागियों को तनावमुक्त जीवन जीने, एकाग्रता बढ़ाने और भावनाओं पर नियंत्रण पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
सुबह 05:30 से 07:30 बजे तक चलने वाले इस सत्र में जहां साधकगण सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करेंगे, वहीं शाम को 5 बजे से 7:30 बजे तक “हैप्पीनेस कोर्स” के माध्यम से उन्हें जीवन की कला, सकारात्मक सोच और आत्म-संतुलन सिखाया जाएगा।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मात्र ₹500 का शुल्क रखा गया है, जिससे हर वर्ग का व्यक्ति इस दिव्य अनुभव का हिस्सा बन सके।
विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सिखाई जाने वाली सुदर्शन क्रिया न केवल तनाव को कम करती है बल्कि अस्थमा, ब्लड प्रेशर, शुगर, स्किन एलर्जी और पाचन विकार जैसी बीमारियों में भी लाभकारी मानी जाती है।
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में ऊर्जा स्तर और प्रेरणा को बढ़ाकर उनके भीतर खुशियों की लहर जगाना है।
“जीने की कला” के इस हैप्पीनेस कोर्स से लैलूंगा में एक नई शुरुआत होने जा रही है — जहां लोग सीखेंगे कैसे छोटी-छोटी बातों में भी खुशी ढूंढी जाए और जीवन को हल्केपन के साथ जिया जाए।
संपर्क करें: 9753317292, 7987181882 स्थान: अमरदीप स्कूल, लैलूंगा दिनांक: 15 अक्टूबर 2025 समय: सुबह 5:30 से 7:30 एवं शाम 5 से 7:30 बजे तक
जीवन को बनाएं खुशियों की प्रयोगशाला — सुदर्शन क्रिया के साथ पाएँ नई रोशनी!
